सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए नामांकन प्रस्ताव 25 जुलाई तक आमंत्रित
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव  09 जुलाई 2022।

Image

 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति, संगठन से नामांकन प्रस्ताव 25 जुलाई 2022 तक आमंत्रित किया गया है। जिले के योग्य, पात्र व्यक्ति, संगठन नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 94 में 25 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations