मोहला 02 नवम्बर 2022।
राज्योत्सव के अवसर पर संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी ने अंबागढ़ चौकी में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। सी-मार्ट में स्थानीय स्तर पर समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। शासन द्वारा सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने की पहल की गई है। वनांचल के स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग कर मार्केटिंग के लिए सी-मार्ट से सुविधा होगी तथा आम नागरिकों के लिए यहां के उत्पाद सहज उपलब्ध होंगे। महिला समूह द्वारा निर्मित सामग्री मसाले, उड़द दाल, राजवन शहद, राजवन आम, मशरूम, नीबू के अचार, साबुन, फिनाईल, वाशिंग पाऊडर सहित विभिन्न सामग्री उपलब्ध है। इस अवसर पर खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, जीव जन्तु बोर्ड के अध्यक्ष संजय जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Facebook Conversations