30 मई 2023
मोहला। संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी 30 मई 2023 को सुबह 10 बजे मानपुर में नवनिर्मित 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड और ग्राम भर्रीटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर परिसर में 37 लाख 28 हजार रूपए की लागत 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड तथा ग्राम भर्रीटोला में 75 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया गया है।

Facebook Conversations