संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में ली बैठक
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 25 अप्रैल 2024। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संभागायुक्त ने मतदान की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों में छांव, पेयजल, प्रकाश, रैम्प सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए मतदान दिवस की तैयारी कर ली गई है। मतदान दलों को सामग्री का वितरण 25 अप्रैल को किया जायेगा। मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने बताया कि पत्तों के बने मंडप इकोफ्रेडली मतदान केन्द्र भी बनाये जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations