दुर्ग- दुर्ग सम्भाग के नव पदस्थ सम्भागआयुक्त जे.पी.पाठक ने आज कमिष्नर कार्यालय दुर्ग में कार्य भार ग्रहण किया। पाठक दुर्ग सम्भाग के दसवें सम्भागआयुक्त होंगे। भारतीय प्रषासनीक सेवा के वर्श 2007 बैच के अधिकारी जे.पी. पाठक जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर रह चुके है। वे राज्य षासन के आवास एवं पर्यावरण, आबकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के सचिव पद को सुषोभित कर चुके हैं।

सम्भागआयुक्त पाठक के दुर्ग पहुंचने पर उपायुक्त (राजस्व) अवध राम टंडन और उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारीयों/कर्मचारियों ने पुश्प गुच्छ भेंट कर सम्भागआयुक्त का आत्मियता पूर्वक स्वागत किये। कार्यभार ग्रहण करने के पष्चात सम्भागआयुक्त पाठक ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। और कर्मचारियों से कार्यों के संबंध में उनसे चर्चा की।

सम्भागआयुक्त से कलेक्टर ने की मुलाकात
दुर्ग सम्भाग के नव पदस्थ सम्भागआयुक्त जे.पी. पाठक से आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मुलाकात कर पुश्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्भागआयुक्त पाठक को कलेक्टर मीणा ने जिले की गतिविधियों से अवगत कराया।


Facebook Conversations