सलमान की फिल्म 'कुरूप' पर लगे मर्डरर की छवि गौरान्वित करने के आरोप, श्रीनाथ राजेंद्र बोले- 'कॉनमैन को स्वैगर होना चाहिए'
तवरित खबरे

दुलकर सलमान और योगिता धूलीपाला स्टारर फिल्म कुरूप 12 नवम्बर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में दुलकर रियल लाइफ मर्डरर सुकुमार कुरूप की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्हें ट्रेलर में बेहद गरिमामय दिखाया गया है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही मेकर्स पर मर्डरर की छवि को गौरान्वित करने का आरोप लग रहा है जिसके बाद अब फिल्म के डायरेक्टर श्रीनाथ राजेंद्र ने इस पर सफाई पेश की है।

डायरेक्टर श्रीनाथ राजेंद्र ने स्क्रोल इंडिया से कहा, 'हमने कुरूप को कई तरह की ऑडियंस के एंगल से देगा है, जिससे फिल्म कई जोनर में जाएगी। ठग को स्वैगर दिखाया जाता है और पुराने जमाने के कलरफुल कपड़े उसे खुद आज के जमाने में फैशनेबल दिखाएंगे।'

कुरूप एक मलयालम भाषा की फिल्म है जिसे हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का बेहतरीन हिंदी ट्रेलर 4 नवम्बर को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। दुलकर ने फिल्म में अभिनय करने के साथ इसे को-प्रोड्यूस भी किया है।

असल जिंदगी पर आधारित है कुरूप की कहानी

फिल्म में दुलकर सलमान केरल के सबसे मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल सुकुमार कुरूप के रोल में हैं, जिसने 1984 में मास्टर माइंड बनकर एक हत्या को अंजाम दिया था। केरल पुलिस ने हत्या का गुत्थी तो सुलझा ली है, लेकिन इसका मास्टर माइंड सालों बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। शव मिलने के बाद सुकुमार के भाई ने उनकी शिनाख्त की थी, लेकिन बाद में सामने आया कि सुकुमार ने इंश्योरेंस की राशि से रातों रात अमीर बनने के लिए खुद को मृत दिखाने की कोशिश की थी। इस साजिश के लिए सुकुमार ने फिल्म रिप्रेजेंटेटिव चाको था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations