जांजगीर। नगर के फंक मेमोरियल स्कूल के अंदर बारमदे में अचानक दो अजगर निकल आए। इस दौरान स्कूल में स्टूडेंट्स की क्लास लगी हुई थी। जैसे ही स्कूल परिसर में अजगर निकलने की सूचना स्कूल स्टाफ को मिली हड़कंप मच गया। अजगर होने के कारण स्कूल के स्टॉफ के साथ छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बन गया.अजगर काे देखने लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल इसकी सूचना नगर के रेस्क्यू टीम को दी गई। टीम दोनों सांपो को रेस्क्यू कर उसे उचित स्थान में छोड़ दिया।
त्वरित ख़बरें - स्कूल अंदर घुसा 7 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, देखने वालों का लगा तांता…

Facebook Conversations