राजनांदगांव 14 जुलाई 2022।
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2022 में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र 26 जुलाई 2022 तक आमंत्रित किया गया है। विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर 1 लाख रूपए प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता, शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास ब्लाक-डी भूतल इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय-सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।

Facebook Conversations