राजनांदगांव 22 सितम्बर 2022।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत सिविल लाईन स्थित उच्च स्तरीय जलागार को साफ कराया जाना है, सफाई करने के कारण सिविल लाईन स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे सिविल लाईन (क्षमता 15 लाख लीटर) टंकी से कल दिनांक 22 सितम्बर 2022 दिन गुरूवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण ममता नगर, वर्धमान नगर, पूनम कालोनी, 18 एकड़, लेबर कालोनी, तुलसीपुर, सिविल लाईन व लालबाग में दिनांक 22 सितम्बर 2022 गुरूवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 23 सितम्बर 2022 शुक्रवार से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Facebook Conversations