सिरसाकला में सेना भर्ती परीक्षा, प्रत्येक  शिफ्ट में 300 की जांच
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

भिलाई - ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से 17 अप्रैल से शुरू होने वाली सेना भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती के लिए निर्धारित भिलाई के परीक्षा केंद्र पार्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट सिरसाकला केंद्र के द्वितीय एवं तृतीय तल पर निर्धारित समयानुसार परीक्षा का आयोजन विभिन्न शिफ्ट में होना है। जिसमें लगभग प्रत्येक शिफ्ट में 300 विद्यार्थी प्रतिदिन उपस्थित होंगे। परीक्षा के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के समन्वय से भीड़ के नियंत्रण व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है।

इले लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। सेना के निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप टेस्टिंग ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने और खाने-पीने के इंतजाम भी किए जाने की तैयारी की जा रही है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations