श्रीमद् भागवत का आयोजन : 20 अगस्त से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव-  भगवान बांके  बिहारी आनंद कंद  कृष्ण चंद्र जी एवं मां राधा रानी की महती कृपा स्वरूप पतित  पावन पुरुषोत्तम मास में ग्राम चरगवां, नवागढ़ जिला बेमेतरा मे 20 अगस्त से 27 अगस्त तक अमृतमयी मोक्ष दायिनी कथा  श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का संगीतमय  दिव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रवचनकर्ता पूज्या दीदी  सोनम तिवारी जी  (बेल्दार सिवनी) केशला खरोरा होंगे। परायण कर्ता  दीपक दुबे महाराज रायपुर वाले होंगे।श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के  तहत 20 अगस्त को गौकर्ण, परीक्षित जन्म ,कलश स्थापना,21 अगस्त को 24 अवतार ,सती कथा, ध्रुव चरित्र ,22 अगस्त को वाराह  अवतार, गजेंद्र मोक्ष ,23 अगस्त को प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, 24 अगस्त को रामावतार ,श्री कृष्ण जन्मोत्सव,बाल लीला, 25 अगस्त को श्री कृष्ण रुखमणी विवाह ,26 अगस्त चरित्र सुदामा चरित्र, स्वधाम गमन, परीक्षित मोक्ष ,23 अगस्त को तुलसी वर्षा, गीता, पूर्णहुती ,चढौतरी के साथ समापन हो गया, कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations