दुर्ग। शासन के आदेश के परिपालन में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 26 अगस्त को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध नही होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के विशिष्ट अवसर पर पशु वधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करेंगे. जिसके लिए निर्देश समस्त पशु वधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों के लिए खबर प्रकाशित की गई हैं।उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है|तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
tvrit khabren -satyabhama durga riporting

Facebook Conversations