शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश; दुर्ग में बिल्डर के घर भी छापा
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को ED की टीम ने रायपुर और धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा दुर्ग में एक बिल्डर के घर पर भी ED की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर ED की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। अधिकारियों की टीम संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल के जवान भी तैनात बताए जा रहे हैं।

शराब घोटाला मामले में ED पहले भी कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। ताजा कार्रवाई को इसी मामले से जुड़ी जांच की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ED की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़े तथ्यों और संभावित बरामदगी की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations