शिक्षक ने महिला टीचर से की छेड़छाड़ : आरोपी के खिलाफ विशाखा गाइडलाइन के तहत जांच.....
त्वरित ख़बरें - पुलिस ने कहा शिकायत सही पाए जाने पर FIR करेंगे दर्ज.....

दुर्ग- जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल के टीचर पर अपनी सहकर्मी टीचर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने सिटी कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर को थाने पहुंची शिक्षिका ने बताया कि उसके साथ उसी के स्कूल में पढ़ाने वाला एक टीचर कई महीनों से उसके पीछे पड़ा था। वो उसे तंग करता है और उसके साथ अश्लील हरकत करता है। शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। उसकी इन हरकतों से वो परेशान है।

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया।

                                                                       दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया

सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर जांच की जा रही है। पीड़िता के बताने पर सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया, लेकिन वो बंद पाया गया। विशाखा कमेटी की जांच के बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग।

                                                                               डीईओ ने विशाखा कमेटी की बैठाई जांच

इस मामले की शिकायत शिक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग से भी की है। डीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें विशाखा गाइडलाइन के तहत जांच करने के आदेश दिए हैं।

दुर्ग सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव।

                                                                        दुर्ग सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव

प्रिंसिपल ने कही थी शिकायत न मिलने की बात

सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद वो स्कूल गए थे। वहां की प्रिंसिपल से बात की, तो उन्होंने इस तरह की कोई जानकारी होने से मना किया। जबकि शिक्षिका का कहना है कि उसने सबसे पहले मामले की शिकायत प्रिंसिपल से ही की थी।

पुलिस का कहना है कि वो लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामला इसलिए नहीं दर्ज किया जा रहा है, क्योंकि इसमें विभागीय जांच चल रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations