शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किसानों संग किया कृषि कार्य, खुद चलाया ट्रैक्टर
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने खेती-किसानी से अपने जुड़ाव को कायम रखते हुए किसानों के साथ खेत में कृषि कार्य किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की और किसानों के साथ कृषि गतिविधियों में हिस्सा लिया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेती केवल किसानों का पेशा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने किसानों से खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। खेत में किसानों के साथ काम करने से उनकी वास्तविक चुनौतियों को करीब से जानने का अवसर मिलता है।

इस दौरान क्षेत्र के किसान और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री को अपने बीच कृषि कार्य करते देख किसानों ने खुशी जताई और उनके इस कदम की सराहना की। खेत में ट्रैक्टर चलाते और किसानों के साथ काम करते हुए शिक्षा मंत्री की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations