शहर में डामरीकरण प्रारंभ, महापौर ने किया निरीक्षण :
त्वरित खबरे :

26 मई 2023

राजनांदगांव । शासन स्वीकृति अनुसार 3 व 7 करोड रूपये की लागत से शहर में डामरीकरण एवं डामर रोड नवीनीकरण कार्य नगर निगम द्वारा गत शनिवार प्रारंभ किया गया है। जिसका महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने निरीक्षण कर समय सीमा में डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

महापौर श्रीमती देशमुख ने निरीक्षण के दौरान कहा कि डामरीकरण से यातायात बाधित न हो साथ ही दुकानदारों को भी व्यवसाय करने में परेशानी न हो इस आधार पर रात्रि में डामरीकरण किया जाये। डामरीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा डामर रोड नवीनीकरण के लिये 3 करोड रूपये एवं डामरीकरण के लिये 7 करोड रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसकी प्रक्रियाकर डामरीकरण कार्य गत शनिवार से वार्डो में प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि डामर रोड नवीनीकरण के लिये 51 वार्ड को 6 भागों में बाटकर डामरीकरण किया जा रहा है, प्रत्येक भाग में 50-50 लाख रूपये से कार्य किया जायेगा। गुरूद्वारा से मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक सदर बाजार से बसंतपुर थाना तथा लखोली ईदगाह रोड में डामर रोड नवीनीकरण किया जा रहा है, शेष वार्डो मे भी डामरीकरण किया जायेगा।

महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि इसी प्रकार 7 करोड रूपये से डामरीकरण कार्य भी प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत शहर की खराब सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है, इसका प्रांरभ कन्हारपुरी रोड से किया गया है। डामरीकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य  गणेश पवार, पार्षद श्रीमती मधु बैद, नामांकित पार्षद  प्रभात गुप्ता, कार्यपालन अभियंता  यू.के.रामटेके, उप अभियंता  दिलीप मरकाम,  अनिमेष चंद्राकर,  अनुप पाण्डे व सुश्री पिंकी खाती उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations