शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, वीडियो देख फैन्स हुए इमोशनल
त्वरित खबरे

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का बीते 2 सितम्बर (2021) को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इससे उनके परिवार, दोस्त और फैन्स हर कोई शॉक की स्थिति में था। सिद्धार्थ के अचानक यूं चले जाने के बाद लोगों को शहनाज गिल की चिंता खाए जा रही थी। सिद्धार्थ के निधन के लगभग दो महीने बाद शहनाज ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बताया कि वो सिद्धार्थ को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देंगी। उनके इस गाने का नाम 'तू यहीं है' है और इस गाने को शहनाज ने खुद अपनी ही आवाज में गाया है।

शहनाज ने दिया सिद्धार्थ को एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट

शहनाज ने इस गाने के साथ, यह व्यक्त करने की कोशिश की है कि सिद्धार्थ भले ही इस दुनिया को छोड़ चुके हैं, लेकिन वो अभी भी उनके दिल में, उनकी यादों में जिंदा हैं। इस गाने को देखते ही उनके फैन्स काफी इमोशनल हो गए। गाने के वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत शहनाज के मशहूर डायलॉग से होती है, "तू मेरा है ठीक है, या तू मेरा ही है; मुजे गेम नहीं जीती मुझे तुझे जीतना है"। 'तू यहीं है' गाने के वीडियो में बिग बॉस के फ्लैशबैक क्लिप्स भी दिखाई गई हैं। वीडियो में शहनाज काफी खोई-खोई सी नजर आ रही हैं। गाने को देखने के बाद उनके फैन्स यही कह रहे हैं कि सिडनाज का प्यार अमर है और उनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता है।

बिग बॉस 13 में हुई थी दोनों की पहली बार मुलाकात

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात टीवी के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 13 में हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। बता दें कि सिद्धार्थ ने शहनाज की गोद में अपनी आखिरी सांस ली थी। दोनों को साथ में आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने में देखा गया था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations