शहनाज गिल को बिग बॉस से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो में बतौर पार्टिसिपेंट आने के बाद शहनाज ने सबका दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं वह सलमान खान की भी फेवरेट बन गई हैं। बता दें कि इसके बाद भी शहनाज इस शो में आती रहती हैं। शो में सलमान और शहनाज के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री दिखती है। अब हाल ही में शहनाज शो तनमय रिएक्ट्स में आईं। इस शो को तनमय भट्ट होस्ट करते हैं। शो के दौरान शहनाज ने सलमान खान को लेकर बात की और उनकी खूब तारीफ भी की। शहनाज ने इस दौरान ये भी कहा कि वह कभी सलमान को उनके नाम से नहीं बुलाएंगी।
शहनाज ने कहा, 'मैं कभी सलमान खान जैसे किसी स्टार से नहीं मिली। वह जिस तरह से सिचुएशन को कॉन्फिडेंस से हैंडल करते हैं वैसा कोई नहीं कर सकता। शहनाज ने फिर कहा कि वह कभी सलमान खान को नाम से नहीं बना सकतीं। उनके लिए वह हमेशा सर रहेंगे।'
बता दें कि हाल ही में शहनाज को बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह सलमान खान और शाहरुख खान के साथ भी बात करते हुए दिखी थीं। शहनाज की इस पार्टी से कई फोटोज वायरल हुई थीं। शहनाज इतना ही नहीं शहनाज से जब पूछा गया कि क्या वह सलमान खान के क्लोज हैं तो उन्होंने कहा, 'ये लोगों को लगता है कि मैंने सलमान खान के साथ प्राइवेटली टाइम स्पेंड किया होगा, लेकिन मैं उनसे पर्सनली नहीं मिली हूं।' शहनाज ने ये भी कहा कि वह सलमान के सामने शर्माती हैं। मेरे पास उनका नंबर नहीं है। उनके लिए मेरे मुंह से कभी सलमान खान भी नहीं निकलेगा। सिर्फ सर ही कहती हूं।
ट्रेडिशन लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
शहनाज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म हौसला रख में नजर आई थीं। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद से अब तक शहनाज ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Facebook Conversations