भिलाई / भारत सरकार द्वारा धर्म संस्कार अनुसार महापुरुषों शहीदों व जन्म लिए जाने वाले महापुरुषों की जन्म जयंती देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले देश के महान सपूत शहीदों के प्रति भारतीय होने के कारण विशिष्ट अंतरात्मा से सम्मान सभी को करनी चाहिए | ऐसे ही महापुरुषों की बदौलत आज हमारा समाज व भारतीय लोग स्वतंत्र वायु में सांस ले पा रहे हैं | स्वतंत्रता आंदोलनों में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के लिए उनकी कुर्बानी, जिससे देश आजाद हुई है ,उस कुर्बानी को देश व देश प्रेमी और भी अन्य कोई उनकी शहादत को भूल नहीं सकता | शिकायतकर्ता अधिवक्ता अशोक शर्मा सेक्टर 1 निवासी ने थाना प्रभारी को सौपे लिखित शिकायत में कहा है कि सेक्टर 5 भिलाई जिला दुर्ग में सूर्यास्त के पश्चात एक पार्क का उद्घाटन होने के साथ-साथ दिनांक 23/3 /2023 को भारत के महान शहीद भगत सिंह की शहादत का भी दिवस था | उस दिन हर भारतीय शहीद 23 वर्षीय शहीद भगत सिंह की शहादत से दुखी व सतप्त रहता है | शहीद के सम्मान में किसी प्रकार का हर्षोल्लास नहीं मनाया जाता, यह सर्वविदित है लेकिन भिलाई के कुछ गणमान्य नागरिक गण जिनमें देवेंद्र यादव भिलाई नगर विधायक है ,भिलाई के नीरज पाल महापौ,र भिलाई आयोजक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया, मुकेश चंद्राकर जिला दुर्ग अध्यक्ष कांग्रेस, नीरज पांडे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस छत्तीसगढ़, गुरुलीन सिंह जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, नीरज पांडे अध्यक्ष एनएसयूआई एवं साथीगण के द्वारा शहीद भगत सिंह के नाम पर पार्क का उद्घाटन व आयोजन शहीद भगत सिंह की शहादत के दिन इंकलाब शहीदों की शाम के नाम से किया गया | यह जानते हुए की उक्त तिथि शहीद की शहादत दिवस की तिथि है, जिसे पूरा भारत वर्ग जानता है तथा दुःख में रहता है | शहादत दिवस पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लाइटिंग, आर्केस्ट्रा रैपरिया बालम गायक का आयोजन किया गया | संकेतों और दृश्य रूपण द्वारा सरकार वर्ग शहीदों का अमान्य पैदा करने वाले अप्रीत को प्रादिप करने का कृत्य उन लोगों के द्वारा किया गया | यहां तक ही नहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र व रंग बिरंगी लाइटिंग में पब का फिलिंग निर्मित कर शहादत दिवस पर नाच गाकर और नई युवा पीढ़ी को महापुरुषों के बलिदान के विपरीत विचारधारा आयोजनकर्ताओं द्वारा हर्ष उल्लास का वातावरण निर्मित कर भावनाओं को आहत किया गया | जिन लोगों का नाम इसमें आया है इनके द्वारा देश प्रेमियों को ठेस पहुंचाने हर्ष उल्लास, नाच गाना के आशय से एवं अंग विक्षेपन कर आपराधिक कृत्य देश विरोध का करते हुए शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस को अपमानित करने के लिए हर्षोल्लास नाच गाना शहीद दिवस को अपमानित भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया | यह सभी कार्य आयोजनकर्ताओ द्वारा एक राय होकर किया गया | जिसके पोस्टर भी शहर में लगाए गए | जिससे हर भारतीय वर्ग की भावनाएं आहत हुई आयोजनकर्ताओ द्वारा जिस प्रकार देश विरोधी कृत्य का परिचय दिया गया | शहादत दिवस के दिन शहीद के अपमान के लिए उल्लास पूर्ण वातावरण निर्मित कर वर्ग विशेष की भावनाओं को अपमान करने के लिए विधि विरुद्ध क्षोभ उत्पन्न करने के लिए युवा पीढ़ी को जोकि रुंगटा कॉलेज भिलाई के युवक-युवतियों को इतिहास से भ्रमित करने के लिए किया गया | इस कृत्य के प्रत्यक्षदर्शी गवाह अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा भी देखा गया, कि किस तरह डीजे रंग बिरंगी लाइटों को एवं नाच गाने के उच्च ध्वनि उच्चारण करवाए गए | जिन लोग इसमें सम्मिलित है उनके द्वारा शहीद भगत सिंह जी का अपमान कर सरकार विरोधी, मानवता विरोधी, इतिहास विरोधी कृत्य किया गया | जिसका भिलाई टाइम्स के यूट्यूब चैनल में भी प्रसारण किया है जिसमें शहीद दिवस पर शहीद के नाम व शहादत को उल्लास का वातावरण बनाकर शहीद के प्रति अपमान शहादत को आशय पूर्ण ठेस पहुंचाया गया है यह जाँच एवं कार्यवाही करने का विषय है |

Facebook Conversations