शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बागढ़ चौकी में प्रवेश के लिए 22 फरवरी को प्रवेश परीक्षा
त्वरित ख़बरें - - 15 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

मोहला 15 दिसम्बर 2022। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बागढ़ चौकी के कक्षा 6 छठवीं  में 37 सीट पर कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्राओं को 2023-24 में प्रवेश दिया जाएगा। जिसमें 30 सीट अनुसूचित जनजाति, 5 सीट अनुसूचित जाति एवं 2 सीट अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के छात्राओं के लिए है। संस्था में प्रवेश के लिए बुधवार 22 फरवरी 2023 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 जनवरी 2023 दोपहर 3 बजे तक कार्यालय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बागढ़ चौकी में जमा की जा सकती है। संस्था से आवेदन फार्म 30 रूपए शुल्क जमा कर प्राप्त की जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations