पिछले कई हफ्तों से खबरें हैं कि कटरीना कैफ अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विक्की कौशल से शादी करने वाली हैं। इन खबरों के बीच ही दोनों की वेडिंग डेस्टिनेशन और डिजाइनर वेडिंग ड्रेस से जुड़ी अपडेट सामने आ रही हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब ताजा अपडेट की मानें तो कपल शादी की तैयारी के लिए अपने काम से ब्रेक लेने वाला है।
फिलहाल कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं, जो 5 नवम्बर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज के बाद कटरीना, सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग साल 2022 से शुरू होगी, ऐसे में एक्ट्रेस बीच में ब्रेक लेकर शादी की तैयारियां करेंगी।
हाल ही में आई बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना के पास सूर्यवंशी के प्रमोशन और टाइगर 3 की शूटिंग के बीच काफी समय है जिस दौरान वो अपनी शादी पर फोकस करेंगी।
इन तारीखों में हो सकती है विक-कैट की शादी
खबरों की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ 7 दिसम्बर से 9 दिसम्बर के बीच की किसी तारीख में शादी करेंगे। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसके लिए कपल राजस्थान के सिक्स सेंसेंस फोर्ट पर विचार कर रहा है।
सलमान खान होंगे शादी में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों की एक लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें सलमान खान और उनके पूरे परिवार का नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनकी वेडिंग ड्रेस पॉपुलर डिजाइनर सब्यासाची डिजाइन करेंगे।

Facebook Conversations