सेना से रिटायर होकर गांव लौटे भारतीय सैनिक का जोरदार स्वागत
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनांदगांव

राजनांदगाव- देश की सीमाओं पर अपनी जान हथेली पर रखकर भारतवर्ष तथा भारतियों की रक्षा करने वाले वीर जवानों का अपने सेवाकल को पूरा कर लौटना एक नए जीवन मिलने के बराबर होता है। सैनिक जब अपनी सेवाएं पूरी कर अपने घर और गांव वापस लौटता है तो परिवार, दोस्त, संबंधी, नाते-रिश्तेदारों की खुशियों को ठिकाना ही नहीं रहता है। मंगलवार को ऐसा ही दृश्य दोपहर को नजर आया जब थल सेल से सेवानिवृत्त हुए कृष्णा कुमार साहू छुरिया विकासखंड के ग्राम डुमरडिह अपने गांव की जमीन पर अपने कदम रखे उनके कदम रखते ही उनके गांव वालों ने उन्हें उठा लिया और अपने गले से लगा लिया।इसके बाद आतिशबाजी और फुल-मालाओं से उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। वहीं ढोल-नगाड़े के साथ एक भव्य जुलूस निकालकर अपने गांव का भ्रमण किया गया।

बतादें कि कृष्णा कुमार साहू ने वर्ष 2005 में भारतीय थल सेना ज्वाइन किया था। 

उन्होंने भारतीय सेना में कई प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त किये।सैनिक के सकुशल सेवानिवृत्त होकर गांव लौटने पर ग्रामवासियो ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सैनिक ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए अपने सेना के अनुभवों को सबके साथ साझा किया तथा गांव के नौजवानों से भारतीय सेना में जाकर भारत माता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की मौजूदगी रही।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations