त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. एसबीआई ने 46 दिन से 179 दिन की एफडी पर ब्याज दर 4.75% से बढ़ाकर 5.50% कर दी है. वहीं 180 दिन से 210 दिन तक की एफडी पर अब 5.75 फीसदी की जगह 6.00 फीसदी ब्याज मिलेगा.इसी तरह 211 दिन से लेकर 1 साल से कम की मैच्योरिटी अवधि वाली FD पर अब 6.00% की जगह 6.25% ब्याज मिलेगा. शेष अवधि के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये ब्याज दरें 15 मई से लागू हो गई हैं. ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD के लिए हैं.एफडी से प्राप्त ब्याज पूरी तरह से कर योग्य है. आप एक साल में एफडी पर जो भी ब्याज कमाते हैं वह आपकी सालाना आय में जुड़ जाता है. कुल आय के आधार पर आपका टैक्स स्लैब निर्धारित होता है. एफडी पर अर्जित ब्याज आय को “अन्य स्रोतों से आय” माना जाता है, इसलिए इसे स्रोत पर कर कटौती या टीडीएस के तहत लिया जाता है. जब आपका बैंक आपकी ब्याज आय आपके खाते में जमा करता है, तो उसी समय टीडीएस काट लिया जाता है.

Facebook Conversations