टीवी के सुपरहिट शो अनुपमा के प्रीक्वल अनुपमा नमस्ते अमेरिका की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। हॉटस्टार पर इस मच अवेटेड शो के पहले एपिसोड को लॉन्च कर दिया गया है। अनुपमा नमस्ते अमेरिका के पहले एपिसोड ने ही धूम मचा दी है। शो में कई पुराने किरदार आपको यंगर लुक में नजर आएंगे। साथ ही इस वेब शो के जरिए आपको पता चलेगा कि अनुपमा की जिंदगी आज से 17 साल पहले कैसी हुआ करती थी? रूपाली गांगुली के इस शो ने तो शुरू होते ही धमाल मचा दिया है। मेकर्स ने इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए किरदारों और कहानी पर खूब काम किया है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दौरान कई किरदारों का पत्ता भी काटा जा चुका है।
अनुपमा नमस्ते अमेरिका से कटा इन लोगों का पत्ता
जैसा कि आप जानते ही हैं कि अनुपमा नमस्ते अमेरिका के जरिए दर्शकों को अनुपमा की 17 साल पहले की जिंदगी से रूबरू करवाया जाएगा। ऐसे में जाहिर सी बात है कि टीवी सीरियल अनुपमा के कई किरदार इस वेब शो में नहीं ही दिखेंगे। नीचे डालें एक नजर उन किरदारों पर जिनकी एक भी झलक आप अनुपमा नमस्ते अमेरिका में नहीं देख पाएंगे।
1. पारस कलनावत
2. मदालसा शर्मा
3. आशीष मेहरोत्रा
4. मुस्कान बामने
5. निधि शाह
6. तस्नीम शेख
7. अनघा भोंसले
8. अनेरीअनुपमा नमस्ते अमेरिका की घोषणा के वक्त ही ऐसा सुनने में आया था कि मेकर्स इसके 10-12 एपिसोड ही लॉन्च करने वाले हैं। इस शो की कहानी भी अनुपमा के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। शो में दिखाया जाएगा कि कैसे सालों पहले अनुपमा अमेरिका जाने का सपना देखती है। शो के आखिरी में यह बात साफ हो जाएगी कि आखिर अनुपमा अमेरिका जाएगी या नहीं? अगर वह नहीं गई तो मोटी बा के सपोर्ट के बाद भी उसे किस चीज से ऐसा करने से रोका?

Facebook Conversations