रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हुईं शिल्पा, देखें एक्ट्रेस का जबरदस्त अवतार
त्वरित ख़बरें -

रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स को लेकर महशहूर हैं। अब तक उन्होंने पुलिल फोर्स पर कई फिल्में बनाई हैं। अब तक रोहित के साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने उनकी कॉप यूनिवर्स में काम किया है। लेकिन कुछ दिवों पहले इस यूनिवर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हुए थे। सिद्धार्थ ने पुलिस की वर्दी में अपनी फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी। अब सिद्धार्थ के बाद शिल्पा शेट्टी भी इसमें शामिल हो गई हैं। शिल्पा ने अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह पूरे ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं और पुलिस की जैकेट पहनी है। शिल्पा के हाथ में बंदूक भी है।

इस अवतार में शिल्पा काफी जबरदस्त लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहली बार आग लगाने के लिए तैयार हूं। एक्शन किंग रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल होकर बहुत खुश हूं। इंडियन पुलिस फोर्स ऑन प्राइम की फिल्मिंग शुरू।'

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शिल्पा के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में रोहित आए थे तब शिल्पा ने मजाक में उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए कहा था। शिल्पा की ये इच्छा अब पूरी हो गई है। इस सीरीज का नाम इंडियन पुलिस फोर्स है। इसे रोहित शेट्टी द्वारा प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। ये एक्शन सीरीज है जो प्राइम वीडियो में स्ट्रीम होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इंडियन पुलिस फोर्स, भारतीय पुलिस ऑफिसर्स को श्रद्धांजलि देता है। इस सीरीज के 8 पार्ट हैं। वैसे इस सीरीज के जरिए शिल्पा और सिद्धार्थ पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।

रोहित ने इस सीरीज को लेकर बात करते हुए कहा था, 'इंडियन पुलिस फोर्स मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं इसके लिए कई सालों से काम कर रहा हूं। अमेजॉन प्राइम के साथ कोलैब्रेशन को लेकर मैं काफी खुश हूं।'

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर रोहित ने शेट्टी ने कहा था, 'मैं टैलेंटेड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करके एक्साइटेड हूं। मुझे लगता है कि हम दोनों साथ में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations