रंगोत्सव में जमकर थिरके विधायक,महापौर,आयुक्त एवं सभापति,
त्वरित ख़बरें - नगर निगम के कर्मचारी होली के रंग में डूबे उड़े अबीर गुलाल:

दुर्गं/  नगर निगम में कर्मचारियों ने होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें विधायक अरुण वोरा, मेयर धीरज बाकलीवाल,कमिश्नर हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव समेत पार्षद,एल्डरमेन व अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली,रंगों से भरा निगम। समारोह में जहां अबीर गुलाल उड़े, वहीं चुटकले और कविताओं ने भी समां बांध दिया। विधायक अरुण वोरा एवं मेयर धीरज बाकलीवाल  ने सभी पार्षदों,नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। विधायक एवं मेयर बोले, रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देती है होली।होली के रंगों के साथ नाचे निगम पार्षद,अधिकारी व कर्मचारी, उन्होंने सभी शहरवासियों को होली पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

 निगमायुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक ऐसी उमंग और उत्साह का संचार किया है, जो स्वच्छ सर्वेक्षण में दुर्ग शहर को पायदान नंबर एक पर लाने में मदद करेगा।इस अवसर पर अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,जमुना साहू,भोला महोविया, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, राजकुमार नारायण,पार्षद श्रद्धा सोनी,बिजेंद्र भारद्वाज,मनीष साहू,उषा ठाकुर,निर्मला साहू,भास्कर कुंडले,ज्ञानदास बंजारे, काशीराम कोसरे,प्रकाश जोशी,कमल देवांगन,हिमेश्वरी निषाद,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता, अंशुल पांडेय,कृष्णा देवांगन, मनीष यादव,हरीश साहू, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,कुलेश्वर साहू समेत अधिकारी कार्यकारीगण मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations