रिश्तों का कत्लः मामूली विवाद पर भाई ने भाई को दी दर्दनाक मौत, हत्यारा सलाखों के पीछे, जानिए पूरा मामला…
त्वरित खबरे

 बिलासपुर 12/07/2022

आपसी झगड़े में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी है. दोनों के बीच हुए मामूली विवाद इतना बढ़ा की एक ने दूसरे के सिर पर पत्थर पटक दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना सरकण्डा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा की है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि, सरकण्डा क्षेत्र के चिंगराजपारा सूर्या चौक में रहने वाले प्रकाश ठाकुर उर्फ कांदा को उसी के भाई प्रदीप सिंह ठाकुर ने सिर में पत्थर पटक कर हत्या कर दी है. पुलिस के अनुसार मामा के लड़के ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात सब खाना खा रहे थे. इसी दौरान प्रकाश और प्रदीप के बीच झगड़ा हो गया और प्रदीप ने प्रकाश के सिर में पत्थर पटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. जिसके बाद सरकण्डा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. तलाश के दौरान रात में ही सरकंडा पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    YOUR REACTION?

    Facebook Conversations