दुर्ग- त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिले के जिला पंचायत सदस्य 6, 4 सरपंच, 13 पंचगणों के रिक्त पदों पर निर्वाचन होना है। इसे लेकर 12 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 27 जून को मतदान होना है। निकायों में होने वाले वार्ड उपचुनाव के लिए भी यही व्यवस्था दी गई है।
30 जून को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिले में दुर्ग के अलावा अहिवारा में वार्ड उपचुनाव होने हैं। दोनों ही जगहों पर निधन की वजह से पद रिक्त हो गए थे।
इसके आधार पर उप चुनाव की स्थिति बनी। इधर जिला निर्वाचन द्वारा सभी जगहों पर चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही मतदान केंद्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

Facebook Conversations