13 फरवरी 2023
ग्वालियर। वर्तमान समय में हर युवा रील वीडियो से वाकिफ होंगे. रील बनाते-बनाते कई लोगों की मौत भी हो गई. कुछ महीने पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से युवक घायल हो गया. ऐसी ही लापरवाही ग्वालियर भोपाल रेलवे मेन ट्रैक में देखने को मिली है, जहां युवक-युवती ट्रैक पर लेटकर वीडियो बना रहे थे. जिन्हें ट्रैफिक डीएसपी फटकार भी लगाई.
दरअसल, ग्वालियर भोपाल रेलवे मेन ट्रैक पर पांच लड़के और तीन लड़कियां पटरी पर लेटकर रील्स बना रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रील्स बना रहे युवाओं को फटकार लगाते हुए पटरी से हटने के लिए कहा. वहीं इस लापरवाही की सूचना ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया को दी.
जिसके बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने युवाओं को जोरदार फटकार लगाई और वहां से भगा दिया. पटरी पर लेटकर वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन के आ जाने से बड़ी घटना हो सकती थी. रेलवे प्रशासन को ऐसे लापरवाही को मद्देनजर रखते हुए सख्त नियम बनाना चाहिए.

Facebook Conversations