रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम में नामांकित 10 एल्डरमेन (पार्षदों) ने बुधवार को महापौर मीनल चौबे से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने सभी नव-नामांकित एल्डरमेन को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
महापौर से मिलने वालों में रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करड़भुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राघवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर और ऋषि साहू शामिल रहे।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर निगम में एल्डरमेन के रूप में नामांकित किए गए पार्षदों का अनुभव नगर निगम के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी को जनसेवा के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने रायपुर नगर निगम में कुल 11 एल्डरमेन (नामांकित पार्षदों) का नामांकन किया है। इनमें से 10 एल्डरमेन ने महापौर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Facebook Conversations