रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के उपायुक्त रमेश जायसवाल मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में आयुक्त संबित मिश्रा ने उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसी दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारी अजय राठौर को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
आयुक्त संबित मिश्रा ने दोनों अधिकारियों-कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, उपायुक्तगण, जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता सहित बड़ी संख्या में निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं नगर निगम के विभिन्न जोनों में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किए गए।
जोन-1 में सेवानिवृत्त हुए 7 कर्मचारियों—मनोहर लाल पटेल, राजेन्द्र महानन्द, श्रीमती भालू मकरम, श्रीमती क्लेन्द्री, श्रीमती रायमनी, राजू और बिहारी दीप—का जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा, तथा कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा ने सम्मान किया।
जोन-2 में सेवानिवृत्त 4 नियमित महिला सफाई कर्मचारियों को जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया ने शाल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसी तरह जोन-3 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों सुबेर सेन्द्रे, जुर्मन, तीरथराम और श्रीमती सारणी का जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्मान किया।
सभी समारोहों में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल और स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की गई।

Facebook Conversations