रायपुर में युवाओं ने किया विधानसभा रोड़ पर नग्न प्रदर्शन,पीछे लौट रहा था मंत्रियों का काफिला....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है विधानसभा रोड में कुछ युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया है दरअसल मामला फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले लोगों के विरोध का है एससी एसटी वर्ग के युवाओं ने यह प्रदर्शन किया है | शायद तक छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में ऐसा प्रदर्शन पहली बार देखा गया है |

प्रदर्शन करने वाले युवक फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 267 लोगों पर सरकार द्वारा नरमी बरतने के विरोध में विधानसभा के पास प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन तब किया गया है जब मंत्रियों का काफिला सड़कों से गुजर रहा था फर्जी जाति जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया है इस दौरान करीब दर्जनभर युवक पूरी तरह नग्न अवस्था में विधानसभा घेराव करने जा रहे थे 3 प्रदर्शनकारी युवक युवाओं को नग्न अवस्था में विधानसभा की ओर बढ़ने से पहले ही रास्ते में पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया आपको बता दें कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालों को 3 साल पहले ही बर्खास्त करने का आदेश जारी हो चुका है | लेकिन अब तक वे नौकरी में जमे हुए हैं प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इससे पहले कई बार आंदोलन कर चुके हैं आमरण अनशन तक कर चुके हैं लेकिन सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र वालों को नौकरी से बाहर नहीं कर रही है ऐसे में मजबूर होकर नग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा है |

कुछ दिनों से युवा धरना देकर कर रहे थे प्रदर्शन

कुछ दिनों पहले से ये युवा धरने पर बैठ गए थे। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई थी। मंगलवार को नग्न प्रदर्शन में शामिल अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के युवा नेता विनय कौशल ने बताया कि वे लंबे समय से अधिकारियों के साथ आदेश पर कार्रवाई करने को लेकर चर्चा कर रहे थे। जब उन्होंने अधिकारियों से बात की, तो उन्होंने ऊपर से दबाव होने की बात कही। हमारे संगठन द्वारा उन्हें निर्वस्त्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई थी। आज हम निर्वस्त्र प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने का काम कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों को रास्ते से गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, दौड़-दौड़कर प्रदर्शनकारियों को पकड़ती रही पुलिस।

प्रदर्शनकारियों को रास्ते से गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, दौड़-दौड़कर प्रदर्शनकारियों को पकड़ती रही पुलिस।

विनय ने कहा कि हम अपने हक और जायज अधिकारों के लिए अपनी इज्जत सरेआम नीलाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ये उदासीन रवैया ठीक नहीं है। इधर युवाओं के नग्न प्रदर्शन को देख रास्ते में गुजरने वाले लोग भी हैरान रह गए और उनकी नजरें शर्म से झुक गईं।

सरकार की गठित समिति ने पाए 267 मामले फर्जी

छत्तीसगढ़ सरकार ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र की शिकायतों की जांच करने उच्चस्तरीय जाति छानबीन समिति का गठन किया था। समिति को वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक के कुल 758 प्रकरण मिले, जिसमें से 659 की जांच की गई। इसमें 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। लगभग सभी सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले पाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 44 मामले हैं, वहीं भिलाई स्पात संयंत्र में 18 और सामान्य प्रशासन विभाग और कृषि विभाग में 14-14 मामले हैं।

विधानसभा रोड पर इस तरह एसटी-एससी वर्ग के युवाओं ने नग्न होकर प्रदर्शनकारियों किया।

                             विधानसभा रोड पर इस तरह एसटी-एससी वर्ग के युवाओं ने नग्न होकर प्रदर्शनकारियों किया।

 पूर्व सीएम रमन सिंह ने घटना को बताया शर्मनाक

इस तरह प्रत्येक विभाग में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले हैं, जिसकी जांच पूरी होने औरकार्रवाई के सरका री आदेश के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इधर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा तक युवाओं के पूर्ण नग्न प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाली घटना है। सरकार के खिलाफ आक्रोश चरम स्तर पर पहुंच चुका है। कांग्रेस सरकार को बने लगभग 5 साल हो गए हैं, अनियमितता थी, तो इन्होंने ठीक क्यों नहीं किया। कांग्रेस सरकार कब तक अपना ही राग अलापती रहेगी। आज का दृश्य दुखद है और सरकार की भारी असफलता का प्रमाण है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations