रायपुर- प्रियंका गांधी ने मंगलवार को रायपुर में करीब 8 किमी का रोड शो किया। राजीव गांधी चौक से शुरू हुआ ये रोड शो अलग-अलग रास्तों से होता हुआ तेलघानी नाका पहुंचकर समाप्त हो गया। रोड शो के दौरान प्रियंका के साथ खुले वाहन में सीएम भूपेश बघेल सहित रायपुर विधानसभा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया रोड शो
रोड शो तय समय से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। प्रियंका ने सबसे पहले राजीव चौक पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ, जो सिटी कोतवाली, सदर बाजार, आमापारा और अग्रसेन चौक होते हुए तेलघानी नाका पहुंचा।
प्रियंका के रोड में लोगों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान घरों पर भी लोग कांग्रेस का झंडा लेकर उनका अभिवादन करते रहे। माना जा रहा है कि इस रोड शो से प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में सफल रहेंगी। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है।

Facebook Conversations