रायपुर में खतरनाक स्टंट....एक बाइक पर 6 लोग सवार....
त्वरित ख़बरें

रायपुर- राजधानी में इन दिनों चलती बाइक पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ही खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे | राजधानी रायपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर छह लोग सवार हैं |

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर छह लोग सवार हैं और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. यह वीडियो आमानाका इलाके का बताया जा रहा है| हैरानी की बात ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक सभी बाइक सवार पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. बाइक सवारों में एक शख्स भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations