रायपुर- रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में रविवार को फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। लोगो ने बस्सी के परफॉर्मेंस को तो सराहा लेकिन ऑडियंस आयोजकों से बेहद नाराज दिखी। लाइव प्रोग्राम के दौरान साउंड सिस्टम खराब होने और टिकट खरीदने के बाद भी सीट नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फूटा। शो खत्म होने के बाद बाहर निकले लोगों ने ऑर्गनाइजर पर घटिया मैनेजमेंट का आरोप लगाया।
शो देखकर निकली एक युवती ने कहा कि हमने 2600 रुपए देकर शो का टिकट खरीदा है। लेकिन ऑर्गेनाइजर की ओर से अच्छे साउंड सिस्टम की व्यवस्था नहीं की गई थी। हमने गोल्ड कैटेगरी की टिकट के पैसे दिए लेकिन इसके बाद भी सीढ़ियों पर बैठकर प्रोग्राम देखना पढ़ा। कार्यक्रम में बस अनुभव सिंह बस्सी का बिहेवियर अच्छा था।

शो देखने आई युवतियों ने आयोजकों पर नाराजगी जताई
खराब साउंड सिस्टम से हुई परेशानी
कार्यक्रम में पहुंची एक और युवती ने कहा कि साउंड सिस्टम खराब होने के कारण पिछे बैठे लोगों को सुनने में काफी दिक्कत हुई। जिसकी वजह से लोगों ने नाराजगी भी जताई। खराब सिस्टम होने के कारण प्रोग्राम आधे घंटे देरी से भी शुरू हुआ। कुछ लोग दूर से भी आए थे। जो लोग बिलापुसर और तिल्दा जैसे एरिया से शो देखने आए थे, वे आधे शो से ही वापस लौट गए।
प्रोग्राम में हुई निगेटिव हूटिंग
दीनदयाल ऑडिटोरियम में बस्सी के लाइव शो के दौरान पीछे बैठी पब्लिक तक आवाज नहीं आ रही थी। जिसके कारण जमकर नेगेटिव हूटिंग होती रही। इस दौरान पीछे बैठी ऑडियंस से एक शख्स ने उठकर खुद कह दिया कि आवाज नहीं आ रही है।
बस्सी ने मांगी माफी
लोगो को नाराज होता देख स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह ने शो के बीच में ही खुद पब्लिक से माफी मांगी। बस्सी ने कहा कि जिन्हें भी दिक्क्त हो रही मैं उनसे माफी मांगता हूं। लेकिन इसके अलावा मैं कुछ नहीं कर सकता। परेशानी हो रही है तो आप आयोजकों से अपने पैसे रिफंड ले लीजिए।

स्टैंडअप कॉमेडी करते अनुभव सिंह बस्सी
इसके बाद वे खुद साउंड की खराबी के बावजूद लोगों को इंटरटेन करते रहे। यही वजह रही कि ऑडियंस को अनुभव बस्सी से शिकायत नहीं थी। लेकिन ऑर्गनाइजर और मैनेजमैंट की टीम से लोग नाराज रहे। कुछ नाराज लोगों ने शो के बीच से निकलकर ऑर्गनाइजर से पैसे रिफंड लिए और वापस लौट गए।
क्या कहना है आयोजकों का?
शो के आयोजक रायपुर रॉयल्स राउंड टेबल 317 के दिव्यम अग्रवाल का कहना है कि अनुभव सिंह बस्सी के दो शो आयोजित किए गए थे। पहले शो में दिक्कत नहीं हुई । लेकिन दूसरे शो में कुछ लोगों ने बदतमीजी की उनको मैनेजमेंट की ओर से बाहर किया गया और सभी को पैसे रिफंड किए गए। इस प्रोग्राम को देखने 3000 लोग पहुंचे थे, शो को सभी ने इंजॉय किया। सिर्फ 10 लोगों को टिकट के पैसे रिफंड किए है ।
अलग-अलग कैटेगरी में बेची गई थी टिकट
बस्सी के स्टैंड अप कॉमेडी शो की टिकट सिल्वर ,गोल्ड ,डायमंड तीन कैटेगरी में बेची गई थी। जो 1 हजार रुपए से शुरू होकर लगभग 5 हजार रुपए तक थी।

Facebook Conversations