रायपुर में अब बैंक कर्मचारी के घर चोरों का धावा:ताला तोड़कर 2.5 लाख के गहने ले गए;
त्वरीत खबरे / शादी में ओडिशा गया था परिवार

रायपुर शहर के कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी हो गई

 यहां फेस दो के ब्लॉक नंबर 1 के मकान में रहने वाला परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। चोरों ने इनकी गैरमौजूदगी में अपनी वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि इस कांड में 2.50 लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया।

जिस मकान में चोरी हुई वहां फेलिक्स कुजूर का परिवार रहता है। फेलिक्स एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में जशपुर के कार्यालय में पदस्थ हैं। इनकी पत्नी रीता तिर्की भी सेंट्रल बैंक की कर्मचारी हैं। कुछ दिन पहले रायपुर से रीता का ट्रांसफर राउरकेला , ओडिशा में हो गया था। इसी सिलसिले में फेलिक्स अपनी पत्नी रीता के साथ उड़ीसा गए हुए थे। सूने मकान का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके घर पर धावा बोला और आधी रात अपने कांड को अंजाम देकर भाग गए।

सुबह फेलिक्स के पड़ोसी अचिंत एक्का ने मकान के गेट का ताला टूटा हुआ देखा। अचिंत ने फौरन फेलिक्स को फोन किया। घर के अपने अंदर जाकर जांचने पर पाया गया की मेन गेट की कुंडी तोड़कर चोर मकान में दाखिल हुए और अंदर अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया बेड रूम में सारे कपड़े बिखरे हुए मिले।

यहां से चोरों ने एक सोने का हार एक बाली सोने का सिक्का सोने की चेन कान की बालियां सोने का झुमका सेट, चांदी की 8 जोड़ी पायल, बच्चों के चांदी की 6 जोड़ी पायल, बच्चों की चांदी की चूड़ी 12 जोड़ी, 16 चांदी के सिक्के, एक चांदी का गिलास, बिछिया, बच्चों की कमरबंद, चांदी की चेन चांदी की पेन समेत कुल ढाई लाख रुपए के आसपास की चीजें चुरा ली गई थी। बैंक कर्मी का परिवार चोरी की खबर सुन अब उड़ीसा से लौट आया है और अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।

24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात
1 दिन पहले रायपुर के अकोली गांव में किसान के घर पर भी चोरों ने इसी तरह धावा बोला। पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने इस घर में 10 लाख के जेवर और कैश पार कर दिया। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। कुछ दिन पहले रायपुर के रहेजा ग्रीन्स नाम की पॉश कॉलोनी जो कि एक कवर्ड कैंपस में है, वहां चोरों ने एक कांट्रैक्टर के मकान में काफी देर तक उथल-पुथल मचाई और लाखों का माल लेकर फरार हो गए। इन चोरों का भी अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations