छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान आसमान में भारतीय वायुसेना और विशेष बलों के जवानों ने अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने शानदार फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आसमान में हेलिकॉप्टरों की सटीक उड़ान और तालमेल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान आकाशगंगा टीम के जवानों ने स्काईडाइविंग का रोमांचक प्रदर्शन किया। जवानों ने ऊंचाई से छलांग लगाकर अनुशासन, साहस और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। वहीं, एमआई-17 हेलिकॉप्टर से गरुड़ कमांडो की विशेष टीम ने उतरकर अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया।
पूरे प्रदर्शन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हेलिकॉप्टरों की गर्जना, जवानों की आसमान से छलांग और कमांडो की सटीक कार्रवाई ने राज्योत्सव के आयोजन को यादगार बना दिया।
राज्योत्सव में आयोजित इस विशेष एयर शो के जरिए लोगों को भारतीय वायुसेना की ताकत, आधुनिक तकनीक और जवानों के साहस को करीब से देखने का अवसर मिला।


Facebook Conversations