राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी जमीन कराई खाली :
त्वरित खबरे :

8 /4/2023

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सालों से सड़क किनारे जमे अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। दरअसल बडागांव थाना क्षेत्र के अजनोर रोड के किनारे पिछले कई वर्षों से कुछ लोग अवैध रूप से सरकारी आगनबाड़ी स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण किये हुए थे। जिस पर कार्रवाई हुई है। 

बता दे कि यहां अवैध रूप से अतिक्रमण कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। जिसे हटाने के लिये पंचायत और प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस भी दिया गया। लेकिन जब उन्होंने नहीं हटाया तो  आज तहसीलदार जनमेजय मिश्रा,पीयूष दीक्षित राजस्व टीम सहित पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और अजनोर रोड के  किनारों पर वर्षों से जमे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर आगनबाड़ी और स्कूल की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations