राजनांदगंव : दर्जनों गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क बदहाल
त्वरित खबरें/ तामेश दास छ. ग. रिपोर्टर

राजनांदगांव/ दर्जनों गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क की धज्जियां उड़ चुकी है, सड़क के गड्ढों की परत उजड़ कर रास्ते पर बिछड़ी हुई है l ऐसे में इस सड़क पर सफर करने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है l जिला मुख्यालय से 10 किमी दुर ग्राम बरगा से धनगाव को जोडने वाली मार्ग की हालत बदहाल हो चुकी है इसे लेकर ग्रामीणों मे भारी आक्रोश है बरगा से धनगांव सड़क पर धुल गड्ढो से राहगीर अपनी जान जोखिम मे डालकर आवाजाही कर रहे है  l गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से बदहाल हो गई है सड़क की गिट्टियां उजड़ गई हैं और सड़क जगह-जगह पर गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं जिस पर सफर करने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैl यह सड़क  सीमावर्ती क्षेत्र के गांव को जोड़ती है इस मार्ग पर कई छोटे-छोटे गांव जाने का रास्ता जुड़ा हुआ है l इस रास्ते से गांव की हजारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है


Image

 सड़क बदहाल होने के कारण से लोगों को सड़क पर सफर करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, दिन में तो लोग किसी तरह आवागमन कर जाते है लेकर रात में आए दिन लोग गिट्टीयो पर फिसल कर हादसे का शिकार हो जाते हैं लोगों का कहना है कि एक दशक पूर्व बनाई गई सड़क  की हालत बेहद खराब हो गई है सड़क पर उजड़ी पड़ी गिट्टी व पत्थर से बेमौसम बारिश मे लोगों का सफर खतरों से भरा रहता है इसके बाद भी जिम्मेदार की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं l 

भाजयुमो ग्रामीणं मंडल मंत्री मेजर सिहं  ने मार्ग को जल्द नही सुधार होने पर ग्रामीणं जनो के साथ प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें कहा है l

YOUR REACTION?

Facebook Conversations