राजनांदगांव में महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी क्रिसमस की बधाई
त्वरित ख़बरें -

राजनांदगांव में महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी क्रिसमस की बधाई

राजनांदगांव | दिसंबर। महापौर  हेमा सुदेश देशमुख ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में महापौर  देशमुख ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म दुनिया को पाप से मुक्त कर ज्ञान का संदेश देने के लिये हुआ था। क्रिसमस का पर्व जनमानस के लिये ईसा मसीह के बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा बच्चों को लिए संाता क्लाज के माध्यम से उपहार प्राप्त होता है। उन्होंने ईसाई समुदाय को उनके सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस को उमंग उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

निगम अध्यक्ष  हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेताप्रतिपक्ष  किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार,  सुनीता अशोक फडनवीस, राजा तिवारी, बैना बाई टुरहाटे, राजेश गुप्ता चम्पू, वरिष्ठ सभापति  अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति  गामेन्द्र नेताम,जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे व  अमिन हुड्डा, अपील समिति के सदस्यों  शकीला बेगम,मधु बैद,  ऋषि शास्त्री, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations