राजनांदगांव -आज बाबा महाकाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी
त्वरित ख़बरें - संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल की ओर से, गुरुद्वारा चौक के पास से महाकाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल की ओर से 28 फरवरी को बाबा महाकाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में झांकी आकर्षण का केन्द्र होगी। इस झांकी में राजा विक्रमादित्य बाबा महाकाल का दूध से अभिषेक करते नजर आएंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि 28 फरवरी को गुरुद्वारा चौक के पास से महाकाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शेाभायात्रा में हरियाणा के अघोरी भक्तों की टोली भी आकर्षण का केन्द्र होगी। अघोरी भक्तों को शहर के लोग पहली बार झूमते हुए देखेंगे। डीजे, धुमाल, बैंड की धून बजेगी। भूत-प्रेत की वेशभूषा में कई श्रद्धालु झूमते नजर आएंगे। पंथी नृत्य, आदिवासी नृत्य, राउत नृत्य, जबलपुर के कलाकारों की ओर से आकर्षक प्रस्तुति भी दी जाएगी। बताया कि बाबा महाकाल की शोभायात्रा गुरुद्वारा के सामने से निकलेगी।

गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना के सामने से होते हुए तिरंगा चौक, बागड़ी ब्रदर्स, सुरजन गली से खंडेलवाल होटल होते हुए शिव मंदिर, भारत माता चौक से मानव मंदिर चौक से जयस्तंभ चौक में आरती बाद समापन होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations