पूर्व CM रमन सिंह ने कहा – छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार....
त्वरित ख़बरें

रायपुर- 3 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, 3 दिसंबर को परिणाम का इंतजार सभी को है| कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्रीय नेतृत्व ने भी पर्याप्त समय दिया| पहले और दूसरे चरण के अभियान जिस तरह चले हैं, बीजेपी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनेगी| हर क्षेत्र से सर्वे और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद निष्कर्ष यही निकला है| कम से कम 52 से 54 सीटों पर भाजपा जीत रही और भाजपा की सरकार बनेगी |

मंत्री टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने और सीएम उम्मीदवारी पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तंज कसा है |उन्होंने कहा कि वह सही बोल रहे हैं, उनके मन की पीड़ा है| पांच साल से वह इंतजार कर रहे हैं |यह वादा कर उनको पांच साल घुमा कर रख दिया गया, पर उनकी भी इच्छा गलत समय पर जागृत हुई है, अब बीजेपी की सरकार बन रही है |

कांग्रेस में अंतर्द्वंद्व पर रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस में अंतर्द्वंद्व पूरे चुनाव के दौरान दिखा|  जितने बड़े नेता थे वह अपने विधानसभा छोड़कर कहीं नहीं गए |एक विधानसभा में बांधकर उन्हें रखा गया|  अब उनके मन की पीड़ा और आक्रोश झलक रही है|  दीपक बैज के महिलाओं को वोट देने के बयान पर रमन सिंह ने कहा, महिलाओं का रुझान बीजेपी की योजना और घोषणा पत्र पर है| कांग्रेस की वादाखिलाफी के आक्रोश को प्रकट किया है| महिलाओं को छला गया और ठगा गया |महिलाओं ने गुस्से में आकर शानदार मतदान किया है. यह परिवर्तन का वोट है, जो महिलाओं ने दिया |

ट्रेनों के रद्द होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, यह अस्थाई व्यवस्था है|  जब ट्रैक पूरा होगा तो सबकी दिक्कतें दूर होगी | रेल मंडल से संपर्क में हैं| जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ की सुविधा बहाल होगी|  क्या मुख्यमंत्री पद के लिए रमन सिंह करेंगे दावेदारी..? इस पर रमन सिंह ने कहा, चेहरा बीजेपी ने तय नहीं किया है|  सामूहिक नेतृत्व हमने पहले से तय किया है | विधायक दल की बैठक में चयन हो जाएगा, उसमें कहीं विलंब नहीं होगा |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations