पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा से निगम परिसर में होली जैसा माहौल:
त्वरित ख़बरें - महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कल पूरे प्रदेश के लिए बहुत ही खुशी का दिन था, राज्य सरकार की सौगात से ढाई लाख कर्मचारी से ज्यादा और उनके परिवार की चहेरे बढ़ी रौनक:*

दुर्ग/ 10 मार्च। नगर पालिक निगम द्वारा आज कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली योजना की घोषणा हुई,नगर पालिक निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों में उल्लास और उत्सव सा माहौल बन गया। निगम परिसर में जैसे ही अधिकारी कर्मचारियों ने यह न्यूज सुना सभी ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय के प्रति आभार जताया। आज महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी से भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कल पूरे प्रदेश के लिए बहुत ही खुशी का दिन था, राज्य सरकार की सौगात से ढाई लाख कर्मचारी से ज्यादा और उनके परिवार की चहेरे बढ़ी रौनक-आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाए देते हुए कहा हम सबकी बरसो पुरानी मांगे एक झटके में मुख्यमंत्री ने पूरा किया,एक नई खुशी है इससे हमारे परिवार को एक नई दिशा में ले जाएगी,इस योजना के बारे में विस्तार से उन्होंने बताया।सभापति राजेश यादव ने कहा पुरानी पेंशन योजना की सौगत से कल से पूरे प्रदेश में पूरे अधिकारी व कर्मचारी उत्साह मना रहे।नगर पालिक निगम परिसर में सरकार के इस निर्णय से होली जैसा उत्साह बन गया। इस संबंध महापौर बाकलीवाल ने कहा कि यह बहुत स्वागत योग्य निर्णय है।  छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह वीरेंद्र ठाकुर ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है कर इस निर्णय की प्रशंसा की।छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ द्वारा नगर पालिक निगम, दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारी संघ एवं उनके परिवार सदस्यों की ओर से धन्यवाद। कर्मचारियों संघ की बहुत ही पुरानी मांग पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की, जिसे आपके द्वारा छ.ग. राज्य बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 में बजट में शामिल कर पूरे प्रदेश में कर्मचारी संघ एवं उनके परिवार के खुशी का वातावरण निर्मित हो गया है।इस मांग को पूरा करने से कर्मचारी के सेवानिर्वत्त,दिवंगत होने की दशा में कर्मचारी एवं उनके आश्रित सदस्यों को निश्चित रूप से आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी। कर्मचारियों संघ द्वारा  बहुत ही पुरानी मांग पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर कर्मचारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को धन्यवाद अर्पित करता है।

 छ.ग. शासन से आगे हमें और उम्मीद है कि आप इसी प्रकार कर्मचारी संघ की समय समय पर मांग एवं समस्या को दृष्टिगत रखते हुए उनके हक एवं अधिकार को पूरा करेंगे, हम यह भी विश्वास रखते है कि आप हमें होली पर केन्द्र के समान महंगाई भत्ता को सौगात देंगे।इस मौके पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,जयश्री जोशी, भोला महोविया,सुश्री जमुना साहू,हमीद खोखर, राजकुमार नारायण,श्रद्धा सोनी,एल्डरमेन अजय गुप्ता,कृष्ण देवांगन के अलावा सहायक अभियंता आरके जैन,प्रकाशचंद थावनी, वीपी मिश्रा,राजकमल बोरकर,पंकज साहू,दुर्गेश गुप्ता,शरद रत्नाकर,जावेद अली,मनोहर साहू,शुभम गोइर,राजू चंद्राकर,लवकुश शर्मा, ईश्वर वर्मा,लवकुश,शशि यादव,श्रीमती हेमलता वर्मा, सत्यनारायण शर्मा,भुवान दास साहू,शौएब अहमद,श्रीमती लक्ष्मी साहू,सुश्री रोशनी आहूजा,चित्ररेखा,प्रिसी शर्मा,रेखा कुर्रे समेत अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations