पुराने विवाद के चलते अधेड़ की हत्या : आरोपित गिरफ्तार...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

अंजोरा(ख) -  मामूली विवाद के बाद एक अधेड़ पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपितों को अंजोरा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिन में हुए विवाद का बदला लेने के लिए आरोपितों ने अधेड़ को रात में घेरकर उससे फिर मारपीट की थी और उसे सड़क पर पटक दिया था। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद तीनों आरोपियों ने डर के कारण उन्होंने अधेड़ को हॉस्पिटल पहुँचाया अधेड़ अस्पताल में भर्ती था और उसकी हालत बहुत ही नाजुक थी डाक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रयास की धारा जोड़कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया

 पुलिस ने बताया कि आबादी पारा अंजोरा निवासी विश्वामित्र यादव (53) का उसी के गांव में रहने वाले आरोपित विस्टो यादव (37), श्रवण यादव (33) और किशन यादव (22) से सात जून को विवाद हो गया था। दिन में हुए विवाद को ग्रामीणों ने बीच बचाव कर शांत करवा दिया था। इसके बाद तीनों आरोपितों ने रात में विश्वामित्र यादव को मारने की योजना बनाई। आरोपितों ने उसी रात को गांव के शीतला तालाब जाने वाले रास्ते में विश्वामित्र यादव को रोका और उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने उसे लाठी से पीटा और उसके बाद उसे सड़क पर पटक दिया। सड़क पर पटकने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई और अधेड़ वहीं पर बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों आरोपित ने उसे हॉस्पिटल पंहुचाया |

परिवार वालों ने घायल को अस्पताल में देखने पहुचे और वहां से वापस आकर अंजोरा चौकी में रिपोर्ट की थी। प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस ने सामान्य मारपीट, गाली गलौज और धमकाने की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन, घायल अधेड़ की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे आइसीयू में भर्ती किया गया। डाक्टर की मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रयास की धारा जोड़ी और रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपितों को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 307,294,323,506 बी  के तहत जुर्म दर्ज किया है |सीएसपी दुर्ग वैभव बैंक ने बताया कि आबादी पारा अंजोरा चौकी अंजोरा निवास विष्णु यादव श्रवण यादव और किशन यादव ने गांव के विश्वमित्र यादव के साथ वाद विवाद हुआ था चौकी प्रभारी अंजोरा पवन देवांगन के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विष्णु श्रवण को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों ने विश्वमित्र प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations