सुपेला पुलिस ने रविवार दोपहर दीनदयाल कॉम्प्लेक्स में प्रदीप साहू की किराना दुकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट और तम्बाकू फ्लेवर जब्त किया है। पूछताछ में किराना व्यवसायी प्रदीप ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से हुक्के की होम डिलीवरी कर रहा है।
जुनवानी और दीनदयाल कॉलोनी के आसपास रहने वाले स्कूल और कॉलेज छात्रों से वह फोन पर अॉर्डर लेता था। इसके बाद पीजी व किराए के कमरे में रहने वाले छात्र-छात्राओं के घर तक हुक्का पाट पहुंचाता था। इसके लिए वह एक घंटे का तीन सौ रुपए चार्ज लेता था। हुक्का पॉट के साथ तम्बाकू के तीन फ्लेवर भी छात्रों को देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Facebook Conversations