पुलिस के हत्थे चढ़े बड़े तस्कर, तीन पिस्तौल और नशीले पदार्थ हुए जब्त
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

जालंधर पुलिस लगातार अपराधी गिरोह पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। इसके अंतर्गत नशीली पदार्थ की तस्करी करने वाले और आपराधिक प्रकरणों में लिप्त रहने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।

इस सर्चिंग के दौरान जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और तीन पिस्तौल को पुलिस की टीम ने जब्त किया है।

Image

  जालंधर पुलिस कमिश्नर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जब्त किए गए सामान और गिरफ्तार अपराधियों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ भी जब्त किया जिसमें तीन पिस्तौल और एक किलोग्राम अफीम शामिल है।

आपको बता दें कि इसके पहले भी जालंधर पुलिस ने ऐसे ही तस्करों पर सफलतापूर्वक रोक लगाई है। सर्चिंग के दौरान कई ऐसे गिरोह में लुप्त होने वाले अपराधियों को पड़कर उनसे भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की जपती की गई है। इसके साथ ही पाकिस्तान की सीमा से आने वाले नशीले पदार्थों को भी रोक कर पुलिस ने भारत को सुरक्षित किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations