पुलिस चौकी मोहारा राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही चौकी मोहारा पुलिस द्वारा आम स्थान पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू किया बरामद। 

 आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

 नाम आरोपी - भूपेंद्र देशलहरे पिता तोता प्रसाद देशलहरे उम्र 23 साल निवासी मोहारा पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव 

राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख डोंगरगढ़:-  श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग (भा0पु0से0) के  मार्गदर्शन पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम  के दिशा निर्देश पर  चौकी प्रभारी ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु असमाजिक एवं अपराधिक प्रवृत्ति के विरूद्व चौकी मोहारा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है इसी कड़ी में विशेष अभियान के तहत्  आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण:- इस प्रकार है कि दिनांक 24.04.2025 को सूचना प्राप्त हुआ कि मोहारा बाजार चौक के पास आम स्थान पर हाथ में धारदार चाकू रखकर व लहरा कर आने जाने वाले आमजन को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है, कि सूचना पर  कार्यवाही हेतु पुलिस पार्टी रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा बाजार चौक मोहारा पर आरोपी भूपेंद्र देशलहरे को धारदार चाकू लहराते हेतु रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त आरोपी को  जेल  में दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ढाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक 214 महादेव साहू , आरक्षक मनी ठाकुर, मनीष सोनकर,अश्वनी कुर्रे एवं चैतू राम की अहम भूमिका रही।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations