प्रकाशित सूची के संबंध में दावा आपत्ति 17 जनवरी तक आमंत्रित
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के संवीक्षा उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। प्रकाशित सूची के संबंध में दावा आपत्ति 15 से 17 जनवरी 2024 तक प्राधिकरण प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रकाशित सूची का अवलोकन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट cgslsa.gov.in पर किया जा सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations