छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। अब दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने दिग्गजों का दौरा हो रहा है। सात नवंबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कुरूद और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगी। वह बालोद और कुरूद में आमसभा को संबोधित करेंगी।
रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को बालोद व कुरूद में चुनावी सभाओं में शामिल होंगी। वह मंगलवार को विशेष विमान सेवा से दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12.45 बजे चापर से रायपुर से ग्राम जुगेरा, बालोद के रवाना होंगी। दोपहर 1.15 बजे ग्राम जुगेरा, बालोद में आमसभा में शामिल होंगी। इसके बाद वे दोपहर 2.50 बजे अटल मैदान कुरूद में आमसभा को संबोधित करेंगी।

Facebook Conversations