प्रेग्नेंसी की खबरों पर काजल अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'सही समय आने पर इस बारे में बात करूंगी'
त्वरित खबरे

पिछले कुछ समय से ये खबरें हैं कि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल किचलू मां बनने वाली हैं। काजल ने अब इन खबरों पर अपना रिएक्शन पहली बार दिया है। उन्होंने कहा, मैं अभी इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हूं। जब सही समय आएगा तब इस बारे में बात करूंगी।

काजल ने आगे कहा कि उनकी बहन निशा उन्हें जल्द ही मां बनने के लिए प्रेरित करती हैं। काजल बोलीं, मुझे मां बनने की बात उत्साहित करती है लेकिन मैं थोड़ा नर्वस भी फील करती हूं। मैंने अपनी बहन को अपने बच्चों को बहुत अच्छे से पालते-पोसते देखा है। अपने भांजे ईशान और कबीर के साथ मुझे बहुत अच्छा लगता है और हाल ही में मैंने और गौतम ने एक पेट डॉग लिया है तो हमें पेरेंट्स जैसी फीलिंग आती है। मुझे लगता है कि जब हमारा अपना बच्चा होगा तो ये इमोशन और ज्यादा बढ़ेगा।

एक साल पहले हुई शादी

काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। दोनों ने 30 अक्टूबर,2020 को मुंबई स्थित ताजमहल पैलेस पैलेस होटल में चुनिंदा घरवालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इस सेरेमनी में काजल ने अनामिका खन्ना का डिजाइनर लहंगा पहना था वहीं पति गौतम ने अनीता डोगरा की डिजाइनर सफेद शेरवानी पहनी थी। शादी के एक दिन पहले ही काजल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी उनके घर पर ही हुई थी।

7 साल की दोस्ती, 3 साल की डेटिंग

काजल ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था- गौतम और मैंने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर हम 7 साल से दोस्त हैं। हम दोस्त के तौर पर हर कदम साथ रहे हैं, जो एक-दूसरे की जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण है।

काजल आगे कहती हैं- हम हर कभी मिलते रहते थे। फिर चाहे सोशल पार्टी हो या फिर कोई पेशेवर काम। इसलिए जब लॉकडाउन के बीच कुछ सप्ताह तक हम एक-दूसरे से मिल नहीं सके, किराने की दुकान पर मास्क की आड़ में हमने एक-दूसरे की झलक देखी तो अहसास हुआ कि हमें साथ रहना चाहिए।"

गौतम ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज नहीं किया

काजल की मानें तो गौतम ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था। उन्होंने बताया- जब रोमांस की बात आती है तो गौतम चुप्पी साध लेते हैं। वे फिल्मी नहीं हैं और इसके लिए मैं आभारी हूं। क्योंकि मैंने यह फिल्मों में बहुत किया है। इसलिए प्रपोजल में ऐसा कुछ नहीं था। लेकिन हमारे बीच काफी दिली, इमोशनल बातचीत हुई थी।

वे अपनी फीलिंग्स को लेकर बहुत ही ऑथेंटिक थे और जिस तरह से उन्होंने बताया कि वे मेरे साथ कैसा फ्यूचर चाहते हैं तो मैं उनके साथ जिंदगी बिताने के लिए तैयार हो गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations